रुडकी, मई 7 -- रुड़की। ज्ञानदीप पब्लिक इंटर कॉलेज शिवपुरम पनियाला रोड में गुरुवार को भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि बीएसएम शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष ममतेश कुमार शर्मा तथा संस्थान के सचिव रजनीश कुमार शर्मा ने किया। इस दौरान बीएसएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अजय कौशिक, भानु प्रताप गौतम, देवेश गौतम, विकास धीमान आदि मौजूद रहे। विद्यालय के प्रबंधक वासुदेव पंत ने अतिथियों का स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...