मुरादाबाद, मई 27 -- कांग्रेसियों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर बुधवार को भूड़े का चौराहा स्थित महानगर कांग्रेस के कैंप कार्यालय में विचार गोष्ठी आयोजित की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष हाजी जुनैद इकराम ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पकार और स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी थे। उन्होंने देश में लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने, संविधान के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप को स्थायी आधार देने तथा योजनाबद्ध विकास के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि आजादी से पहले गठित अंतरिम सरकार और स्वतंत्रता के बाद वर्ष 1947 में वह देश के प्रधानमंत्री बने तथा 27 मई...