प्रयागराज, अप्रैल 11 -- महात्मा ज्योतिबा फुले का व्यक्तित्व एक ऐसी मशाल की तरह है, जिसने सदियों के अंधेरे को चीरकर नए युग का सूत्रपात किया। यह उद्गार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शेखर बहुगुणा ने शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा चौक स्थित पार्टी कार्यालय में महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती पर आयोजित समारोह में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि ज्योतिबा केवल एक नाम नहीं, बल्कि उस विद्रोह का प्रतीक हैं, जिसने जातिवाद, अज्ञानता और असमानता की बेड़ियों को तोड़ने का साहस दिखाया। समारोह की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत में कांग्रेसजनों ने महात्मा फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर यूपी कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय, कोऑर्डिनेटर हरिकेश त्रिपाठी, मुकुंद तिवारी, ज़िया उबैद, अनूप त्...