बिहारशरीफ, अगस्त 20 -- कांग्रेसियों ने जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि फोटो : नालंदा कांग्रेस-बिहारशरीफ के राजेन्द्र आश्रम में गुरुवार को श्रद्धांजलि अर्पित करते कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार सिन्हा व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। धनेश्वरघाट स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय राजेन्द्र आश्रम में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती मनायी गयी। कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि स्व. राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे। जिलाध्यक्ष विवेक कुमार सिन्हा ने कहा कि उन्होंने देश को आधुनिक, तकनीकी और वैज्ञानिक सोच के साथ आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- Begusarai News: जयंती पर याद किये गए पूर्व प्रधानमंत्री रा...