मथुरा, नवम्बर 14 -- मथुरा। आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 136वीं जयंती पर कांग्रेसियों ने जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने पंडित नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता बताया। जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर कांग्रेसियों ने माल्यार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्वतन्त्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू वास्तविक अर्थ में आधुनिक भारत के निर्माता थे, जिन्होंने स्वतंत्रता को सलामत रखने के लिए देश के औद्योगिक, वैज्ञानिक योजनाबद्ध विकास की नींव रखी। पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि ने ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भारत को एकजुट कर देश में औद्योगिक संस्थानो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.