हापुड़, नवम्बर 14 -- जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को अतरपुरा चौराहा स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर एकत्रित होकर उनकी जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई। उन्होंने नेहरू प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें याद किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू की आधुनिक भारत की आधारशिला में महत्वपूर्ण स्थान है। महात्मा गांधी के संरक्षण में नेहरू भारतीय स्वतन्त्रता आंदोलन के सर्वोच्च नेता के रूप में उभरे और उन्होंने 1947 में भारत के एक स्वतन्त्र राष्ट्र के रूप में स्थापना से लेकर 1964 तक अपने निधन तक भारत पर शासन किया। कश्मीरी पंडित समुदाय के साथ उनके मूल की वजह से वह पंडित नेहरू भी बुलाए जाते थे, जबकि बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के रूप में भी जानते हैं। शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी ने कहा कि नेहरू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.