आधुनिक बाजार से जुड़ेगी पारंपरिक माटीकला
मेरठ, जुलाई 25 -- पारंपरिक माटीकला को आधुनिक बाजार से जोड़कर कुम्हारों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड ने अपनी गतिविधियों को तेज कर दिया है। इसके चलते माटीकला स्थापना पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में एक दिवसीय माटीकला जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिले के लगभग 200 माटीकला कारीगरों एवं लाभार्थियों ने भाग लेकर आधुनिक तकनीकों और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि कुम्हार समुदाय पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मान्या चतुर्वेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को बैंक के माध्यम से 10 लाख रुपये तक का ऋण 25 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.