आधुनिक फार्मेसी शिक्षा में तकनीकी ज्ञान एवं नवाचार महत्वपूर्ण : कुलपति
गोरखपुर, सितम्बर 16 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में बीफार्म एवं डीफार्म सत्र 2026-27 के प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का दीक्षारम्भ कार्यक्रम मंगलवार को हुआ। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. केपी सिंह ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए आधुनिक शिक्षा में तकनीकी ज्ञान एवं नवाचार के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को बदलते तकनीकी एवं व्यावसायिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को तैयार करने तथा नई तकनीकों को सीखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि फार्मेसी के क्षेत्र में अनुसंधान, नवाचार एवं प्रौद्योगिकी का समन्वय भविष्य की आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रो. हिमांशु पांडेय एवं प्रो. अनुभूति दुबे ने पेशेवर शिक्षा के महत्व पर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.