रांची, अप्रैल 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम की मेयर रोशनी खलखो और उप महापौर नीरज कुमार ने बुधवार को विवेकानंद सरोवर (बड़ा तालाब) में वीड हार्वेस्टर मशीन का उद्घाटन किया। निगम के अनुसार, करीब 1.51 करोड़ की इस मशीन को सीसीएल के सीएसआर फंड से उपलब्ध कराया गया है। मेयर बोलीं, इसके जरिए अब शहर के सभी तालाबों की सफाई अधिक प्रभावी और आधुनिक ढंग से कराई जाएगी। तालाबों में फैली गंदगी को आसानी से हटाया जा सकेगा। अधिकारियों ने बताया कि रमणीक रांची के लिए यह बेहत अहम है। इससे पर्यावरण का संरक्षण और जल की गुणवत्ता सुधरेगी।बता दें कि इससे पहले भी निगम द्वारा जलाशयों की सफाई के लिए मशीनों और मैन्युअल तरीकों का उपयोग किया जाता रहा है। नई मशीन के शामिल होने से सफाई कार्य में और तेजी आने की उम्मीद है। इस अवसर पर सीसीएल के अधिकारी, नगर निगम की ...