धनबाद, मार्च 11 -- सीआईएसएफ के 57वें स्थापना दिवस पर नेहरू कॉम्पलेक्स कोयला नगर ग्राउंड में सीआईएसएफ बीसीसीएल यूनिट की ओर से परेड का आयोजन किया गया। बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में परेड का निरीक्षण किया तथा सलामी ली। परेड के दौरान जवानों ने अनुशासन, समर्पण और पेशेवर दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ को और अधिक सशक्त बनाने के लिए बीसीसीएल द्वारा एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केंद्र सहित ड्रोन, डैश कैम और बॉडी कैम जैसे आधुनिक तकनीकी उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं, जिनका उपयोग सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीसीसीएल ने सदैव सीआईएसएफ को उनके दायित्वों के प्रभावी निर्वहन के लिए आवश्यक सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराए हैं।सीएमडी ने कहा कि बीसीसीएल के महत्वप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.