वाराणसी, मार्च 13 -- वाराणसी। काशी में हिंदी का तीर्थ कही जाने वाली नागरी प्रचारिणी सभा अत्याधुनिक तकनीकों से सजेगी। धरोहर की श्रेणी में आने वाली प्राचीन इमारत से सभा परिसर के अन्य हिस्सों तक में जल्द बदलाव दिखेगा। पर्यटन विभाग की पहल पर राज्य सरकार ने नागरी प्रचारिणी सभा के लिए पांच करोड़ 50 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। इससे सभा के प्राचीन भवन को उसके मूल रूप-रंग में संरक्षित किया जाएगा। मुख्य भवन के मुख्य हॉल को ऐसे विकसित किया जाएगा कि सामान्यत: इसका उपयोग वाचनालय के रूप में होता रहे और दिन विशेष पर यह आधुनिक सुविधायुक्त सभागार बन जाए। यहां ऑडियो-विजुवल गैलरी भी बनाई जाएगी। गैलरी में सभा के संस्थापकों से लेकर इससे जुड़े सभी पुराने और नए साहित्यकारों के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। यहां आने वाले हिंदी प्रेमियों को एक क्लिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.