बक्सर, नवम्बर 25 -- बक्सर, हमारे संवाददाता। चौसा प्रखंड के पलिया पंचायत के पीठारी और जलीलपुर पंचायत के सोनपा में किसान चौपाल लगा। यह चौपाल कृषि विभाग व आत्मा के संयुक्त तत्वावधान में लगा। इसमें किसानों को आधुनिक और वैकल्पिक खेती के तरीकों के बारे में बताया गया। साथ-साथ बेहतर उत्पादन और कम लागत की तकनीकों की जानकारी दी गई। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अमृता सिंह ने किसानों को जानकारी देते हुए कहा कि मशरूम एवं जैविक खेती अपनाकर किसान अपनी आर्थिक आमदनी वृद्धि कर सकते हैं। यह बहुत कम जगह और कम लागत में मशरूम उत्पादन संभव है। मशरूम स्वास्थ्य और आय दोनों ही स्तर पर लाभदायक हैं। वही, सहायक तकनीक प्रबंधन प्रमोद कुमार ने बताया कि धान की कटनी के बाद गेहूं और चना की बुवाई शुरू होगी। अधिक उत्पादन और बीज संरक्षण के लिए बीज उपचार आवश्यक है। किसानों को रासायनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.