जमशेदपुर, सितम्बर 26 -- भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, केन्द्रीय मत्स्यिकी शिक्षा संस्थान, कोलकाता द्वारा 24 से 26 सितंबर 2025 तक आदिवासी उपयोजना अन्तर्गत मीठे पानी में आधुनिक तकनीक से मछली पालन विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण मत्स्य विभाग, पूर्वी सिंहभूम के सहयोग से जमशेदपुर में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में डॉ. दिलीप कुमार सिंह, मत्स्य वैज्ञानिक, केन्द्रीय मत्स्यिकी शिक्षा संस्थान ने विभिन्न तकनीकी विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। इनमें मिश्रित मछली पालन, मिट्टी एवं जल की गुणवत्ता, मत्स्य आहार, मत्स्य रोग प्रबंधन, आहार देने की रणनीति, समेकित मत्स्य पालन तथा तालाब निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे। इस प्रशिक्षण का संचालन जिला मत्स्य पदाधिकारी अलका पन्ना, सहायक मत्स्य प्रसार पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.