आधुनिक तकनीक से ध्वस्त की गई मिल की क्षतिग्रस्त चिमनी
लखीमपुरखीरी, जून 19 -- डीसीएम श्रीराम लिमिटेड शुगर यूनिट अजबापुर में 25 मई को आई तेज आंधी में क्षतिग्रस्त हुई लगभग 30 वर्ष पुरानी चिमनी का गुरुवार को प्रशासन से एनओसी मिलने के बाद आधुनिक तकनीक की सहायता से ध्वस्तीकरण कर दिया गया। तेज आंधी के चलते मिल की सबसे पुरानी चिमनी लगभग 17 मीटर तक तिरछी हो गई थी, जिससे उसके गिरने का खतरा उत्पन्न हो गया था। संभावित दुर्घटना की आशंका को देखते हुए मिल प्रबंधन ने विशेषज्ञों की सलाह पर नियंत्रित तरीके से चिमनी को गिराने का निर्णय लिया। ध्वस्तीकरण कार्य के लिए विशेषज्ञ टीम पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मिल परिसर पहुंची। सुरक्षा के मद्देनजर चिमनी के चारों ओर लगभग 300 मीटर क्षेत्र को खाली कराया गया। मौके पर पुलिस बल, मिल प्रबंधन के अधिकारी, इंजीनियर एवं कर्मचारी तैनात रहे। विशेषज्ञ इंजीनियरों की निगरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.