सीवान, जून 8 -- लकड़ी नबीगंज, एक संवाददाता। खरीफ मौसम में फसलों का उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाकर खेती करने की सलाह दी जा रही है। इसके लिए पंचायत स्तर पर चौपाल आयोजित कर किसानों को नई कृषि पद्धतियों, उन्नत बीजों के उपयोग तथा कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी जा रही है।

कृषि कार्यालय का लक्ष्य प्रखंड कृषि कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष प्रखंड में 2753 हेक्टेयर क्षेत्र में धान की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मी लगातार किसानों के संपर्क में हैं तथा उन्हें समय पर कृषि कार्य शुरू करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। किसानों को धान का बिचड़ा समय पर गिराने, ...