बिजनौर, मई 17 -- विशाल भारतीय किसान यूनियन की ओर से मंडावली के ग्राम मूसेपुर स्थित सिंह फ़ार्म हाउस मे एक किसान सम्मेलन एव विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को आधुनिक तकनीक से खेती करने के लिए जागरूक किया और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। विशाल भारतीय किसान यूनियन की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया गया। अनीस विशाल एड की अध्यक्षता व सुरेश आर्य के संचालन में मुख्य अतिथि जसवीर सिंह तेवतिया जिला कृषि अधिकारी बिजनौर, विशिष्ट अतिथि के के सिंह कृषि वैज्ञानिक, डॉ पिंटू शर्मा कृषि वैज्ञानिक, कृषि अनुसंधान केंद्र नगीना, प्रोफेसर वी के सिंह सेवानिवृत प्राचार्य कृषि विशेषज्ञ आर एस एम महाविद्यालय ध...