आधुनिक तकनीक की विद्यार्थियों को दी जानकारी
गोरखपुर, सितम्बर 25 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। महाराणा प्रताप पॉलिटेक्निक, गोरखनाथ में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को विद्यार्थियों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान एवं व्यावहारिक कौशल से जोड़ने के उद्देश्य से एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता), रोबोटिक्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), 3-डी प्रिंटिंग एवं ड्रोन तकनीक विषय पर विशेष तकनीकी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एट्रीबॉटिक्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से किया गया। संस्था के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल प्रकाश सिंह ने विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों के महत्व एवं उनके व्यावहारिक उपयोग के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला के कार्यक्रम संयोजक डॉ. राजीव कुमार चौरसिया रहे। इस अवसर पर संस्था की शिक्षिका साक्षी यादव सहित अन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.