चम्पावत, मार्च 14 -- चम्पावत में उद्यान निदेशालय चौबटिया में सेब की खेती से संबंधित प्रशिक्षण हुआ। जिसमें चम्पावत के किसानों ने भी हिस्सा लिया। डीएचओ मोहित मल्ली ने बताया कि नीदरलैंड से आए विशेषज्ञ डॉ. पीटर किसानों को सेब की आधुनिक तकनीक से खेती करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में सेब उत्पादन की गुणवत्ता एवं उत्पादकता में बढ़ोत्तरी करने के बारे में बताया गया। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...