दरभंगा, जुलाई 6 -- बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। 'घुटना बदलना नहीं, घुटने को बचाना' थीम पर लाइव ऑथ्र्रोस्कोपी सर्जरी कार्यशाला का रविवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसएसपी डॉ. जे रेड्डी जलारेड्डी ने किया। उन्होंने आधुनिक चिकित्सा तकनीकों से मरीजों को बेहतर व गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर बल दिया तथा इस प्रकार की शैक्षणिक कार्यशालाओं को चिकित्सा क्षेत्र के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। कार्यशाला में देश के प्रतिष्ठित ऑथ्र्रोस्कोपी विशेषज्ञ डॉ. केके गुप्ता, डॉ. श्रीधर एवं डॉ. श्रीनिवास ने आधुनिक ऑथ्र्रोस्कोपी तकनीकों, खेल संबंधी चोटों, लिगामेंट इंज्यूरी, मेनिस्कस की समस्याओं तथा घुटने को बदलने के बजाय उसे संरक्षित रखने की नवीनतम उपचार पद्धतियों पर विस्तृत जानकारी साझा की। विशेषज्ञों ने लाइव सर्जरी के माध...