रांची, अप्रैल 20 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। उर्सुलाईन इंग्लिश मीडियम स्कूल मुरी के छात्र-छात्राओं के लिए सिल्ली पॉलिटेक्निक कॉलेज में सोमवार को टेक्निकल एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व सहायक शिक्षक रतन लाहा, विश्वनाथ महतो, जॉली केरकेट्टा एवं नूपुर भट्टाचार्य ने किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों, वैश्विक तकनीकी विकास एवं उभरते इंजीनियरिंग क्षेत्रों से परिचित कराना और उन्हें तकनीकी शिक्षा के प्रति प्रेरित करना है। पॉलिटेक्निक के शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, कंप्यूटर साइंस एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन की अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं का भ्रमण कराया गया। जहां छात्रों ने आधुनिक मशीनों, नवीन तकनीकों और पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए प्रोज...