फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 7 -- फर्रुखाबाद। मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय में शनिवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में एआई, रोबोटिक्स और मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से खेती को आधुनिक रूप देने पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने पारंपरिक खेती से स्मार्ट फार्मिंग सिस्टम की ओर बढ़ने की आवश्यकता पर जोर देते हुए इसे किसानों के भविष्य के लिए अत्यंत लाभकारी बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. अनिल कुमार चौहान ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीकें कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती हैं। उन्होंने छात्रों से समय का सदुपयोग करने, सकारात्मक सोच अपनाने और समाज के लिए उपयोगी बनने का आह्वान किया। सेमिनार की अध्यक्षता कर रहे डीन पॉलिटेक्निक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि एआई आधारित स्म...