उन्नाव, अप्रैल 9 -- उन्नाव, संवाददाता। परिषदीय स्कूलों के नौनिहालों को शिक्षा के साथ आधुनिक तकनीकियों में दक्ष बनाया जाएगा। इसके लिए ब्लॉक वार स्टेम रेसिंग कार्यक्रम करके बच्चों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। गुरुवार को सिकंदरपुर सरोसी में आयोजित कार्यक्रम में डीएम गौरांग राठी ने शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उनके साथ ज्वांइट मजिस्ट्रेट शौर्य अरोड़ा और बीएसए शैलेश कुमार पांडेय शामिल रहे। परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए नवीन तकनीकी नवाचार पर आधारित स्टेम रेसिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को फॉर्मूला-1 के जरिए रेसिंग कारों के मॉडल निर्माण, रोबोटिक्स, प्रोजेक्ट डिजाइन एवं स्टार्टअप से जुड़ी आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया जा रहा है। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.