देवरिया, अप्रैल 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। दुग्ध विकास विभाग द्वारा लखनऊ में आयोजित "दुग्ध स्वर्ण महोत्सव" कार्यक्रम का सजीव प्रसारण शुक्रवार को विकास भवन स्थित गांधी सभागार में किया गया। विभाग की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के माध्यम से प्रतिभागियों को विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी दी गई।इस दौरान अधिकारियों द्वारा दुग्ध उत्पादकों, पशुपालकों एवं लाभार्थियों को आधुनिक तकनीकों, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के उपायों तथा विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशुपालकों को सम्मानित/पुरस्कृत किए जाने की जानकारी भी साझा की गई। इस अवसर पर वर्ष 2024-25 के चयनित लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से प्रोत्साहन राशि हस्तांतरण की प्रक्रिया तथा योजनाओं...