सराईकेला, अप्रैल 10 -- सरायकेला। सरायकेला के सांस्कृतिक आकाश में शुक्रवार को एक नया अध्याय जुड़ गया, जब आधुनिक छऊ नृत्य शैली के जनक कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव की प्रतिमा का भव्य अनावरण नगर अध्यक्ष मनोज चौधरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, कलाकार और छऊ प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अनावरण के समारोह में कुंवर विजय प्रताप सिहंदेव के सुपुत्र कामख्या प्रसाद सिहंदेव को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया । प्रतिमा अनावरण समारोह के दौरान मनोज चौधरी ने कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे केवल एक कलाकार नहीं, बल्कि एक युगदृष्टा थे। उन्होंने सरायकेला की पारंपरिक कला को यूरोप के रंगमंच तक पहुँचाकर उसे अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। अधिकांश नृत्य जो आज सरायकेला शैली में प्रचलित हैं, वे उन्हीं की रचनाएं हैं। छऊ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.