सराईकेला, अप्रैल 11 -- सरायकेला। सरायकेला में शुक्रवार को आधुनिक छऊ शैली के प्रणेता कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव की प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रतिमा का भव्य नगर अध्यक्ष मनोज चौधरी ने किया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, कलाकार और छऊ प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अनावरण समारोह में कुंवर विजय प्रताप सिहंदेव के सुपुत्र कामख्या प्रसाद सिहंदेव को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। चौधरी ने कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे केवल एक कलाकार नहीं, बल्कि एक युगदृष्टा थे। उन्होंने सरायकेला की पारंपरिक कला को यूरोप के रंगमंच तक पहुंचाकर उसे अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई।मौके पर उपाध्यक्ष अविनाश कवि, नगर पंचायत के प्रशासक समीर बोदरा, गुरु बजेंद्र पट्टनायक, समन्वयक सुदीप कवि, वार्ड पार्षद उत्तम महांती, अंजली राय, विक्रम मो...