जहानाबाद, अप्रैल 6 -- हुलासगंज, निज संवाददाता राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में सोमवार को एडवांसिंग इंजीनियरिंग थ्रू एआई ड्राइवेन सॉल्यूशन, स्मार्ट मैटेरियल एंड कंप्यूटेशन सॉफ्टवेयर विषय पर छह दिवसीय कार्यशाला का भव्य शुभारंभ हुआ। सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य इंजीनियरिंग की आधुनिक चुनौतियों के लिए छात्रों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है। इस कार्यशाला का आयोजन संस्थान के प्राचार्य डॉ. द्वारका दास नीमा के संरक्षण में किया जा रहा है। कार्यशाला के संयोजक डॉ. सुबोध कुमार ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए एआई और स्मार्ट मैटेरियल्स की भविष्य में उपयोगिता पर प्रकाश डाला। प्रथम सत्र में अदानी विश्वविद्यालय, अहमदाबाद से आए प्रख्यात वक्ता डॉ. राहुल मजूमदार और डॉ. विशाल लाड ने व्याख्यान दिए। उनके द्वारा साझा क...