महोबा, जनवरी 22 -- बेलाताल। वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक में आधुनिक खेती पर जोर दिया गया। गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल में आयोजित बैठक में बांदा कृषि एवं प्राद्योगिक विश्व विद्यालय के वित्त नियंत्रक विष्णुकांत द्विवेदी ने आधुनिक खेती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि तकनीक के इस दौर में खेती में बदलाव आया है। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. रजनीश चंद्र मिश्रा ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र से किसान आधुनिक खेती सीख रहे हैं। एक साल में 194 प्रशिक्षण में 1700 से अधिक किसानों ने हिस्सा लिया और तकनीकि खेती की जानकारी हासिल की। 1300 से अधिक किसान तकनीकि खेती से जुड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में दलहन की संभावनाएं हैं इसको लेकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। किसान हाईटेक नर्सरी हाईब्रिड प्रजापति के टमाटर, बैंगन का उत्पादन ...