आधुनिक खेती सीखने पंतनगर रवाना हुए किसान
औरैया, अक्टूबर 3 -- जिले के चयनित किसान आधुनिक और वैज्ञानिक खेती की तकनीक सीखने के लिए शनिवार को पंतनगर, उत्तराखंड रवाना हुए। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर से किसानों के वाहन को हरी झंडी दिखाकर गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के लिए रवाना किया। किसानों का अंतर्राज्यीय प्रशिक्षण सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना के तहत तीन से नौ अक्तूबर तक चलेगा। इसमें कृषि वैज्ञानिक और विषय विशेषज्ञ किसानों को उन्नत फसल उत्पादन, मृदा स्वास्थ्य एवं प्रबंधन, फसल विविधीकरण, आधुनिक सिंचाई, कृषि यंत्रीकरण, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, उन्नत बीज और कीट एवं रोग प्रबंधन की व्यावहारिक जानकारी देंगे। किसानों को सफल कृषि मॉडल और नई तकनीकों का अवलोकन भी कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- कृषि कुंभ में भाग लेने पंत नगर रवाना हुए खीरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.