आधुनिक खेती के लिए छोड़ी कॉर्पोरेट नौकरी, खेत में आसमान से बरसी मौत; कर्नाटक में दर्दनाक हादसा
नई दिल्ली, मई 28 -- कर्नाटक के कोडागु जिले के मडिकेरी कस्बे के 43 वर्षीय टेक इंजीनियर रोशन बालकृष्ण की बुधवार को मैसूरु जिले में बिजली गिरने से मौत हो गई। परिवार के साथ कृषि भूमि का निरीक्षण करने गए रोशन एक आम के पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी अचानक बिजली गिर पड़ी, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। इस घटना से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। जानकारी के अनुसार, रोशन बालकृष्ण आईटी क्षेत्र में कार्यरत थे, लेकिन कुछ समय पहले उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद वे कृषि क्षेत्र में नए अवसर तलाश रहे थे। एक मित्र के साथ मिलकर उन्होंने आधुनिक कृषि उपकरण बेचने का व्यवसाय शुरू किया था। घर से संचालित इस व्यवसाय के तहत वे किसानों को ट्रैक्टर, ड्रोन, ऑटोमैटिक सिंचाई सिस्टम और अन्य आधुनिक तकनीकी उपकरण उपलब्ध करा रहे थे। बताया जा रहा है कि मैसूरु में कृषि प्रयोजनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.