सिद्धार्थ, जुलाई 17 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने और उनकी आय बढ़ाने के उद्देश्य से जिले के किसानों को देश के प्रतिष्ठित कृषि एवं अनुसंधान संस्थानों में प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। प्राकृतिक खेती, काला नमक धान की उन्नत खेती तथा मत्स्य पालन की नवीन तकनीकों का प्रशिक्षण देने के लिए किसानों को प्रदेश से बाहर भी भेजा जाएगा। यह निर्णय गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में आयोजित नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एंड टेक्नोलॉजी (आत्मा) योजना की गवर्निंग बोर्ड बैठक में लिया गया।बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (दलहन), मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम, सीड मनी रिवॉल्विंग फंड, किसान समूहों के सशक्तिकरण, नेशनल मिशन ऑन एडिबिल ऑयल तथा आत्मा योजना के वर्ष 2026-27 के विभिन्न ...