जौनपुर, मार्च 21 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में चल रहे चार दिवसीय कृषि सूचना तंत्र सुदृढ़ीकरण और कृषक जागरूकता कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार को किसानों को आधुनिक खेती के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि डीसीएम चेयरमैन धनंजय सिंह ने किसानों से वैज्ञानिकों की सलाह के अनुसार खेती करने की अपील की। कहा कि बदलते समय में पारंपरिक तरीके छोड़कर आधुनिक तकनीक अपनाने से ही किसानों को वास्तविक लाभ मिलेगा। वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में खेती करने से कम लागत में अधिक उत्पादन संभव है, जिससे किसानों की आय बढ़ सकती है। विशिष्ट अतिथि क्रय-विक्रय चेयरमैन राजकेशर पाल ने कहा कि किसानों के हित में सरकार की योजनाएं अब जमीन पर असर दिखा रही हैं। इस मौके पर देवराज पाण्डेय, परमेन्द्र सिंह पम्मू, उप कृषि निदेशक डॉ. वीबी द्विवेदी,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.