लखीमपुरखीरी, जुलाई 31 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कृषि महाविद्यालय जमुनाबाद में विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि कृषि का भविष्य आधुनिक तकनीक अनुसंधान और नवाचार में है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे कृषि शिक्षा को केवल डिग्री तक सीमित न रखें बल्कि अपने ज्ञान को खेतों तक पहुंचाकर किसानों की आय बढ़ाने में योगदान दें।मंत्री ने कहा कि आज का युवा वैज्ञानिक सोच के साथ खेती को अपनाए तो कृषि सबसे लाभकारी क्षेत्र बन सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई प्रयोगशालाओं में मिलने वाले प्रशिक्षण और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की और मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। संवाद के दौरान मंत्री ने छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों से भोजन स...