धनबाद, जनवरी 29 -- धनबाद, कार्यालय संवाददाता। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग ने बुधवार को बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में जिला स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया। किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और उनकी समस्याओं का समाधान करने की जानकारी दी गई। मिट्टी जांच की तीन और दो मिनी लैब हैं, जहां किसानों को खेती और उत्पाद बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन दिए गए हैं। आधुनिक के साथ जैविक खेती के बारे में बताया गया। उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने कहा कि कृषि मेला सह प्रदर्शनी का उद्देश्य किसानों का समग्र विकास करना है। जिला कृषि पदाधिकारी डॉ अभिषेक मिश्र ने कहा कि वे अपनी हर छोटी-बड़ी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखें। सिंचाई व खाद की उपलब्धता और आधुनिक उपकरणों से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया गया। किसानों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन उनकी ...