सीतामढ़ी, जून 11 -- शिवहर। कृषि विज्ञान केन्द्र एवं आत्मा के संयुक्त तत्वावधान में 'खेत बचाओ अभियान का आयोजन तरियानी प्रखंड के विशम्भरपुर गांव में किया गया। जिसमें किसानों को खरीफ मौसम में मौसम आधारित कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों, प्राकृतिक संसाधन संरक्षण तथा आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग के बारे में जागरूक किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. सौरभ शंकर पटेल ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष मानसून सामान्य से कमजोर रहने की संभावना है। ऐसे में किसानों को धान की सीधी बुवाई तथा कम अवधि वाली उन्नत किस्मों जैसे राजेन्द्र सरस्वती, राजेन्द्र श्वेता आदि अपनाने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- खेती के आधुनिक तरीके का उपयोग कर उत्पाद बढ़ाएं उन्होंने बताया कि सीधी बुवाई से 15-20 प्रतिशत सिंचाई जल की बचत होती है और मजदूरी लागत भी कम होती ...