नैनीताल, अप्रैल 19 -- नैनीताल, संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र ज्योलीकोट की ओर से भीमताल ब्लॉक की विभिन्न ग्राम सभाओं में महिला किसानों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य 'पोषण वाटिका' के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें साल भर रसायन मुक्त, ताजी सब्जियां उपलब्ध कराना रहा। दागड़, गेठिया, बेलुवाखान, गांजा और भल्यूटी गांवों की महिलाओं को खरीफ के मौसम में सब्जियों के सफल उत्पादन की बारीकियां सिखाई गईं।कार्यक्रम में महिलाओं को पारंपरिक खेती से हटकर आधुनिक और वैज्ञानिक विधियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। केंद्र की गृह वैज्ञानिक डॉ. सुधा जुकारिया ने गुणवत्तापूर्ण पौध तैयार करने और कम लागत में वैज्ञानिक पद्धति से बीजों के रोपण की तकनीक बताई। प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को प्रोत्साहन के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.