गिरडीह, मई 19 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के पुराना पुल स्थित ग्रामीण बैंक के समीप मंगलवार से यूआईडीएआई द्वारा आधुनिक आधार सेवा केंद्र की शुरुआत की गई। इस केंद्र के प्रारंभ होने से लोगों को आधार कार्ड बनवाने, नाम सुधारने, मोबाइल नंबर अपडेट ककराने, पता संशोधन सहित अन्य तकनीकी सेवाओं के लिए दूर-दराज के कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

आधार सेवा केंद्र की विशेषताएँ नए आधार सेवा केंद्र में प्रतिदिन 200 से अधिक लोगों के आधार कार्ड बनाने एवं नाम परिवर्तन करने की क्षमता विकसित की गई है। इसके साथ केंद्र में प्रशिक्षित तकनीकी कर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि आम नागरिकों को त्वरित एवं पारदर्शी सेवा उपलब्ध कराई जा सके। यहां आधार कार्ड से संबंधित विभिन्न तकनीकी समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों, वृद्धजनों, महिलाओं एव...