देवघर, फरवरी 13 -- सारठ, प्रतिनिधि। प्रखंड के आराजोरी अवस्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विद्या भारती द्वारा सप्तशक्ति संगम-2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु मंदिर मधुपुर की आचार्या सोनम कुमारी व स्वीटी कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने महिलाओं को जागरूक करते हुए अधिकारों के साथ कर्तव्यों का बोध कराया। कहा कि पहले के जमाने में संयुक्त परिवार में एक साथ 20- 25 लोग रहते थे, जिससे महिलाओं, बच्चों में सभ्यता संस्कृति के साथ सामाजिक ज्ञान मिलता था, परंतु वर्तमान में समाज में पश्चिमी सभ्यता का समागम चुका है। ऐसे में माताओं के अंदर ममत्व कम हो रहा है, बच्चों से पारिवारिक समाजिक व्यवहार लुप्त होते जा रहे हैं। मूल संस्कृति से विमुख होते जा रहे हैं। कहा कि आधुनिकीकरण का मत...