वाराणसी, मार्च 11 -- वाराणसी,। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में बुधवार को चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (सीएलडब्ल्यू) के महाप्रबंधक मोहित चंद्रा तथा रेलवे बोर्ड के पीईडी/ईई (डेवलपमेंट) पंकज शर्मा ने निरीक्षण किया और बैठक की। अधिकारियों ने बरेका की उत्पादन क्षमता और तकनीकी उत्कृष्टता का अवलोकन किया। इस दौरान उत्पादन प्रणाली के आधुनिकीकरण और तकनीकी उन्नयन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। इन्होंने लोको फ्रेम शॉप, लोको असेंबली शॉप तथा लोको टेस्ट शॉप सहित विभिन्न उत्पादन इकाइयों का भ्रमण किया। लोकोमोटिव निर्माण की आधुनिक प्रक्रियाओं, गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली तथा कर्मचारियों की दक्षता को करीब से देखा। इसके बाद प्रशासन भवन में महाप्रबंधक आशुतोष पंत की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक हुई। इसमें लोको के अत्याधुनिक तकनीकी नवाचार, उत्पादन क्षमता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.