बोकारो, मई 16 -- एसपी नाथु सिंह मीणा अचानक शुक्रवार आधी रात अकेले खुद वाहन प्रयोग कर जिले के सुरक्षा का जायजा लेने निकले। रात साढ़े 12 बजे नयामोड़ पहुंचे और पेट्रोलिंग पार्टी की मुस्तैदी देखने के बाद सेक्टर 12 सेक्टर दो होते हुए हाईवे से होकर चास अनुमंडलीय क्षेत्र में दाखिल हुए। इस क्रम में उन्होंने रात्रि गश्ति में तैनात लगभग सौ की संख्या में रक्षक राइडर्स के गतिविधियों व कार्यशैली का आंकलन किया। उनकी खूबियों के साथ खामियों को चिन्हित करते हुए बदलाव व बेहतर पुलिसिंग के लिए आवश्यक निर्देश दिया। कहा कि आम लोगों के उम्मीदों का दूसरा नाम पुलिस फोर्स है। वर्तमान परिपेक्ष में आम लोगों की पुलिस फोर्स से अपेक्षा बढ़ती जा रही है। इस उम्मीद व अपेक्षा को कायम रखना ही उत्कृष्ट पुलिसिंग है। यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले में पुलिस कप्तान ने की महकमे की...