रामपुर, अप्रैल 4 -- गुरुवार आधी रात के वक्त जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना शाहबाद कोतवाली पहुंच गए। अचानक कप्तान को देखकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। हड़कंप के बीच एसपी ने कोतवाली का बारीकी से निरीक्षण किया। एसपी ने पहले अपराध रजिस्टर देखा। उन्होंने रिकॉर्ड में पारदर्शिता व इन्हें अपडेट रखने पर खास जोर दिया। महिला हेल्प डेस्क के अभिलेख चेक कर संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कोतवाली परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग बेहतर होनी चाहिए। क्राइम कंट्रोल में जरा भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। एसपी के अचानक दौरे कोतवाली स्टॉफ में हड़कंप मचा रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...