बस्ती, फरवरी 16 -- बस्ती, निज संवाददाता। पुरानी बस्ती में मातृशक्ति सेवा मंडल और अन्नपूर्णा रसोई के संयोजन में शिव विवाह का आयोजन हुआ। धूमधाम से शहर के दक्षिण दरवाजा से बारात निकली। पुरानी बस्ती मंगलबाजार, पाण्डेय बाजार होते हुए बारात अन्नपूर्णा रसोई व हनुमान मंदिर परिसर पहुंची। जहां पर विधि विधान से शिव पार्वती विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कराया गया। आयोजकों की तरफ से शिव विवाह के हल्दी समारोह धूमधाम से हुआ। रात में दक्षिण दरवाजा से भव्य बारात निकली। बारात राधाकृष्ण मंदिर, मंगलबाजार, करूआबाबा चौक होते हुए पांडेय बाजार पहुंची। बारात में आदि शंकर के साथ भूत-प्रेत, राधाकृष्ण, हनुमान सहित कई देवी देवताओं की झांकी शामिल रही। श्रद्धालु इन पर पुष्पवर्षा करते रहे। भजनों की धुन पर बाराती नृतय करते हुए बढ़े। इंदौर का भांगड़ा, सुल्तानपुर की ढोल, ...