शाहजहांपुर, अप्रैल 27 -- शाहजहांपुर। मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड का शनिवार की रात करीब 11:20 बजे औचक निरीक्षण सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर मौजूद मिले, जिनसे भर्ती मरीजों के उपचार और उनकी स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई। उस समय इमरजेंसी वार्ड में करीब 25 से 30 मरीज भर्ती पाए गए, जिनका इलाज जारी था। निरीक्षण के दौरान डिस्पेंसरी में उपलब्ध दवाइयों की भी जांच की गई। उत्कर्ष ने बताया कि विशेष रूप से एक्सपायरी दवाओं का सत्यापन कर दवा व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर जोर दिया गया। साथ ही उपस्थित मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति भी परखी गई और समय पर ड्यूटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- रात में मेडिकल कॉलेज पहुंचे सीडीओ, व्यवस्थाओं का लिया जायजा वार्ड में साफ-सफाई क...