वाराणसी, अगस्त 24 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। बीएचयू प्रशासन और प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम ने आधी रात के बाद बिड़ला सी छात्रावास में धावा बोला। टीम के सदस्य हॉस्टल परिसर में पहुंचे और कमरों में सो रहे छात्रों को जगाकर जांच-पड़ताल की। छात्रों ने इस कार्रवाई को अनुचित बताते हुए इसे उनकी निजता में हस्तक्षेप करार दिया है। सूत्रों के अनुसार शनिवार को आधी रात के बाद करीब दो बजे बीएचयू के बिड़ला छात्रावास में विश्वविद्यालय प्रशासन और प्रॉक्टोरियल बोर्ड की संयुक्त टीम अचानक पहुंच गई। छात्रों का आरोप है कि रात करीब दो बजे दर्जनों की संख्या में पहुंचे अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों ने विभिन्न कमरों में सो रहे छात्रों को जगाकर जांच-पड़ताल की। छात्रों के अनुसार, रात के समय अधिकतर छात्र अपने कमरों में सो रहे थे। इसी दौरान हो हल्ला शुरू हुआ तो अपने-अपने...