मुजफ्फरपुर, जुलाई 20 -- Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक महिला वार्ड सदस्य का पति आधी रात को दूसरी महिला के साथ पकड़े जाने पर बुरा फंस गया। ग्रामीणों ने उसका ऐसा इलाज किया जिसे वह जीवन भर नहीं भूल पाएगा। गांव वालों ने पहले उसे खम्भे से बांध कर जमकर पीटा और चप्पलों की माला पहना कर वीडियो बनाया। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस कीटीम को सौंप दिया। पकड़े जाने पर आरोपी ने कहा कि वह राशन कार्ड बनाने में मदद करने के लिए महिला के घर आए थे। लेकिन, आधी रात को अंधेरे में आने का कारण नहीं बता पाया। घटना जिले के औराई थाना इलाके के एक गांव की है। आरोपी के साथ की गई कार्रवाई का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया है। उसे इलाके एक पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री का करीबी बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- पिता की हत्या में मां गई जेल, चार बच्चों पर संकट; अव...