बदायूं, मार्च 12 -- बदायूं के फैजगंज थाना क्षेत्र के मुड़िया धुरेकी स्थित मल्टीपरपज स्टोर में बुधवार रात लगी आग से यहां रखा सामान जल गया। आग कैसे लगी इस बारे में पुलिस और फायर ब्रिगेड जानकारी जुटाने में लगे हैं। आग से गोदाम में रखें लकड़ी के फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक एवं इलेक्ट्रिकल सामान जल गया फायर ब्रिगेड ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आ पर काबू पाया। आग लगने से व्यापारी का बड़ा नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजय गर्ग के मुड़िया धूरेकी में स्थित सत्या ट्रेडर्स नाम से मल्टी मल्टीपरपज स्टोर है। जिसमें फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, फ्रिज, टीवी, एसी, गारमेंट, घरेलू उपयोग का सामान रखा था। आधी रात बाद यहां आग की लपटें उठने लगीं। देखते-देखते लपटें बाहर निकली तो लोगों को इसकी जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फयर...