नई दिल्ली, मार्च 2 -- यूपी के बहराइच में रुपईडीहा थाना क्षेत्र के बसंतपुर उदल (मजरे रामनगर) गांव में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात जो कुछ हुआ, उसने पूरे इलाके की रूह कपा दी। भाइयों के बीच छिड़े एक मामूली विवाद ने देखते ही देखते वहशीपन का रूप ले लिया। रात करीब 12:30 बजे जब पूरा गांव गहरी नींद में था, तब बडलूराम के घर से उठी चीख-पुकार ने सन्नाटे को चीर दिया। कुल्हाड़ी से किए गए ताबड़तोड़ वार में परिवार के चार सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि दो लोग खून से लथपथ होकर तड़पते मिले। घर के आसपास और गांव में भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया है।आंगन में बिछीं लाशें, घर में बचा सिर्फ एक बच्चा ग्रामीणों के अनुसार, हमला इतना अचानक और हिंसक था कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ...