सिद्धार्थ, जुलाई 1 -- बांसी। हिन्दुस्तान संवाद बांसी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बांसी पथरा रोड पर रोडवेज चौराहा स्थित पटेलनगर मोहल्ले में मनबढ़ों ने एक मकान और दो दुकानों को आधी रात को बुलडोजर से ढहा दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। बांसी क्षेत्र के खोजीपुर गांव निवासी मदन मोहन सिंह पुत्र स्व.परमात्मा सिंह का एक मकान बांसी-पथरा रोड पर पटेलनगर में स्थित है। इस मकान में दो दुकानें बनी हुई थीं, जो किराए पर संचालित हो रही थीं। पीड़ित मदन मोहन सिंह ने बताया कि इस संपत्ति को लेकर एसडीएम बांसी के न्यायालय में एक मुकदमा लंबे समय से विचाराधीन है।उन्होंने यह भी पढ़ें- आधी रात धावा बोल जेसीबी से ध्वस्त किया मकान पुलिस को तहरीर देकर बताया कि विपक्षियों ने अदालत में चल रहे मुकदमे के साक्ष्य को मिट...