देवरिया, मार्च 3 -- देवरिया, निज संवाददाता। सोमवार को आधी रात के बाद मुहूर्त देख विधि-विधान से होलिका का दहन कर दिया गया। इसके साथ ही रंगोत्सव की धूम शुरू हो गई। होली का पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। शहर के रामेश्वर लाल तिराहे पर मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने होलिका का पूजन किया। होली का पर्व हिन्दुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इसके एक दिन पहले बुराई पर अच्छाई की जीत होलिका दहन(छोटी होली) मनाई जाती है। इस बार शहर से लेकर गांव तक 2 हजार 81 जगहों पर होलिका सजाई गई थी। पंचांग के अनुसार 2-3 मार्च की रात को होलिका दहन का मुहूर्त बना था। इसकी तैयारी में सोमवार की दोपहर से ही लोग लग गए। युवकों ने गांव से पुआल, लकड़ी व खर पतवार आदि एकत्रित किया और होलिका के चारों तरफ सजा दिया। उसके बाद मुहूर्त का इंतजार होने लगा। आधी रात गुजर जाने के बाद भोर म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.