पिंडरा (वाराणसी), जून 8 -- उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से पारिवारिक रिश्तों को तार-तार करने वाला एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां आधी रात को एक ससुर ने बेटे की गैरमौजूदगी में अपनी बहू के कमरे से खटरपटर और फुंसफुसाहट की आवाज सुनी तो चौंक गया। ससुर ने आसपास के लोगों को जुटा लिया। स्थानीय पुलिस भी बुला ली गई। बहू का कमरा खुला तो अंदर से उसका प्रेमी भी निकला। पुलिस दोनों को थाने ले आई। बाहर नौकरी कर रहे विवाहिता के पति को भी बुलाया गया। थाने में ही हाई-वोल्टेज ड्रामा तब शुरू हुआ जब विवाहिता प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। पहले से दो बच्चों की मां का इस तरह अड़ना सभी को हैरान कर गया। पत्नी की जिद के आगे पति भी बेबस और लाचार हो गया। मामला शनिवार की देर रात का है। विवाहिता के ससुर ने बहू के...