देवरिया, मई 31 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। तेज आंधी के चलते आधा दर्जन स्थानों पर पेड़ टूट कर गिर गया। इसके चलते देवरिया उत्तरी की आपूर्ति शुक्रवार की तड़के बंद हो गई। आपूर्ति बहाल करने के लिए एसडीओ, अवर अभियंता और लगभग डेढ़ दर्जन लाइनमैन क्षेत्र में लगे रहे। रात 12:00 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। यह भी पढ़ें- आधी रात बहाल हुई देवरिया उत्तरी की बिजली, लोगों को मिली राहतपेड़ गिरने के कारण बिजली आपूर्ति में बाधा रामपुर कारखाना के पांडेय चक, देसही देवरिया के इमलिया और तरकुलवा विद्युत उपकेंद्र को कसया ट्रांसमिशन से आपूर्ति की जाती है। शुक्रवार की तड़के लगभग 5:25 पर तेज आंधी आई। आंधी के चलते देसही देवरिया के सेमरहिया, हेतिमपुर, हरैया बसंतपुर, अकटहिया और खड़ाइच में पेड़ टूट कर बिजली के खंभे और तार पर गिर गया। जबकि तरकुलवा के बनवारी टोला एव...